बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

OXFORD का हिन्दी वर्ड ऑफ द इयर बना यह शब्द, पीएम मोदी भी अपने संबोधन में करते हैं जिक्र

OXFORD का हिन्दी वर्ड ऑफ द इयर बना यह शब्द, पीएम मोदी भी अपने संबोधन में करते हैं जिक्र

नई दिल्ली। दुनिया भर  प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने आत्मनिर्भरता को हिन्दी वर्ड ऑफ द इयर 2020 चुना है। ऑक्सफोर्ड की तरफ से कहा गया है कि यह शब्द उन अनगिनत भारतीयों की दिन भर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है, जिन्होंने कोरोना काल में लगातार संघर्ष किया। हालांकि आत्मनिर्भरता पुराना शब्द है, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान देश के प्रधानमंत्री ने इसे भारत के सम्मान से जोड़ दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया, जो अब पूरे देश लोकप्रिय हो चुका है।

ऑक्सफोर्ड लेंग्वेज ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के शुरुआती महीनों में जब पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पैकेज की घोषणा की थी, तब उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए देश, अर्थव्यवस्था, समाज और व्यक्तिगत तौर पर भी आत्मनिर्भर होने पर बल दिया था। ऑक्सफोर्ड ने कहा कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद 'आत्मनिर्भरता' शब्द के इस्तेमाल में काफी इजाफा हुआ। भारतीयों के सार्वजनिक जीवन में इसका व्यापक प्रसार हुआ। इसके अलावा कोविड-19 वैक्सीन के भारत में ही निर्माण के चलते सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूती मिली। बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपनी झांकी में 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत वैक्सीन निर्माण की झलक भी दिखलाई।

हर साल मांगे जाते हैं आवेदन

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी टीम अपने फेसबुक पेज के जरिए साल के सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द के चयन के लिए हजारों आवेदन मांगती है। इसके बाद भाषा के विशेषज्ञों के सलाहाकार पैनल की मदद से शब्द अंतिम चयन पर मुहर लगती है। आत्मनिर्भरता शब्द का चयन भाषा विशेषज्ञों के एक पैनल ने किया जिसमें कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल शामिल थे।   2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द 'संविधान' को चुना गया था। इससे पहले आधार (2017) और नारी शक्ति (2018) को भी सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द चुना गया था। ऑक्सफोर्ड हिन्दी वर्ड ऑफ द ईयर वह शब्द होता है जिसमें बीते वर्ष के भाव, मनोदशा की झलक दिखती हो। साथ ही उसमें सांस्कृतिक महत्व वाली स्थायी क्षमता भी होती है।

Suggested News