बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर बोले पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम,कहा- मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय

हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर बोले पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम,कहा- मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय

RANCHI: मनी लौंड्रिंग केस में दो दिन पहले जमानत पर छूटे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम आज शुक्रवार को रांची में हैं। हैदराबाद में पुलिस एनकाउंटर में रेप के चारो आरोपियों के मारे जाने के सवाल पर देश के पूर्व गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है।

रांची में मीडिया से बातचीत में चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

आइएनएक्‍स मीडिया मामले में कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से निकले चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार को हटाना है


झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं। 



Suggested News