बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में पैक्स अध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में पैक्स अध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : जिले के अलौली थाना इलाके के चातर के पास बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया है। जिसे जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पैक्स अध्यक्ष चन्दन यादव को मृत घोषित कर दिया। 


मृतक बांध चातर के पैक्स अध्यक्ष थे। घटना के तब हुई जब वह खगड़िया से बाईक पर सवार होकर अपने गांव संतोष जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारा। इधर सदर अस्पताल में अफरा तफरी मचा हुआ है। 

हालांकि सदर SDPO सुमित कुमार सदर अस्पताल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। हालांकि घटना के वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।आपको बता दें आज बदमाशों के टारगेट पर जिले के जनप्रतिनिधि है। 

आज दिन में अमनी पंचायत के सरपंच को भी बदमाश ने गोली मारकर घायल किया है। जिसका उपचार जारी है।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

खगडिया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News