बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्वी चम्पारण में धान खरीद कार्यक्रम शुरू : बाढ और अतिवृष्टि से परेशान किसानों को लाभ दिलाने के लिए शुरु हुई पहल, जानिए कितना है इस साल का समर्थन मूल्य

पूर्वी चम्पारण में धान खरीद कार्यक्रम शुरू : बाढ और अतिवृष्टि से परेशान किसानों को लाभ दिलाने के लिए शुरु हुई पहल, जानिए कितना है इस साल का समर्थन मूल्य

MOTIHARI : धान के फसल की कटनी शुरु होने के साथ पूर्वी चम्पारण में किसानों से धान की खरीद का कार्यक्रम शुरु हो गया है। इस  साल हुई भारी बारिश और बाढ के दंश को झेलते किसानों के धान के फसल खराब हो गये है। लेकिन सरकार ने किसानों को लाभ पहूंचाने के लिए फसल कटने के पूर्व न्युनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किया है और जिला प्रशासन के अधिकारी धान खरीद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गये है। दान की खरीद के लिए गांव के पैक्सों को निर्धारित किया गया है। पैक्सों के धान खरीद का शुभारम्भ डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया है। 

खरीदी की निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, कहा - बिचौलियों से रहें सावधान

आज छौडादानों के एकडरी पैक्स और तीनकोनी पैक्स में डीएम ने धान खरीद को शुरु कराया है। साथ ही डीएम ने तिनकोनी राइस मिल, पुरैनिया राईस मिल और आकाश राईस मिल की निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डीएण शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि इस साल सभी किसानों के धान को सरकार के निर्धारित दर पर पैक्स में खरीद किया जायेगा। बिचौलियों और व्यापारियों के शोषण से बचाव के लिए उन्होंने सरकारी स्तर पर हो रहे धान खरीद स्थल पर ही धान बेचने की अपील किसानों से किया है। 

1940 प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि इस साल सरकार ने 1940 रुपये क्विंटल धान का दर निर्धारित किया है। इस दर पर किसान अपने उपज को बेच सकते है। धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्सों को सभी सुविधा दिया गया है। जहां किसानों के धान के गुणवक्ता के अनुसार धान की खरीद किया जायेगा। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर किसान ऑन लाइन अप्लाई कर अपने धान को बेच सकते है। 

अधिकारियों को निर्देश - धान बेचने आए किसानों को न हो परेशानी

डीएम ने पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण जिला में एक भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित नहीं रहे। इसको गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। डीएण ने कहा कि पैक्सों में खरीदे गये धान से चावल बनाने के लिए राईस मिलों को तैयार किया गया है। डीएम ने छौडादानों के तीन मिलों मे खरीदे गये धान,तैयार चावल की गुणवक्ता और स्टॉक का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Suggested News