बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 7 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, जॉर्ज फर्नांडिस को पद्म विभूषण, डॉ शांति राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री अवार्ड...

बिहार के 7 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, जॉर्ज फर्नांडिस को पद्म विभूषण, डॉ शांति राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री अवार्ड...

PATNA: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है। इनमें प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह और महिला चिकित्सक डॉ शांति राय भी शामिल हैं। जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है।

बिहार के प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया है। इनके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ शांति राय, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में शांति जैन, कला के क्षेत्र में श्याम सुंदर शर्मा, समाजसेवा के क्षेत्र में रामजी सिंह और विमल कुमार जैन और साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सुजय कुमार गुहा शामिल हैं।

सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात राजनीतिज्ञ स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरूण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं प्रख्यात गणितज्ञ स्व वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के  सुजय कुमार गुहा,  विमल कुमार जैन, डॉ शांति राय,  शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं रामजी सिंह को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

देखें पूरी लिस्ट:

Suggested News