बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिलने पर CM नीतीश ने जताई खुशी,पद्म सम्मान पाने वालों को दी शुभकामनाएं

बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिलने पर CM नीतीश ने जताई खुशी,पद्म सम्मान पाने वालों को दी शुभकामनाएं

PATNA: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है। इनमें प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह और महिला चिकित्सक डॉ शांति राय भी शामिल हैं। जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है।

CM नीतीश ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरूण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री ने बिहार के सुजय कुमार गुहा, विमल कुमार जैन, डॉ शांति राय, शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं रामजी सिंह को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी पद्म सम्मान पाने वालों को हार्दिक शुभकामनाएं दी.

Suggested News