बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, ये हस्तियां होंगी सम्मानित… अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, ये हस्तियां होंगी सम्मानित… अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण पाने वालों में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नांडिस का भी नाम है।

इसके अलावा इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 118 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। इनमें लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा सहित 118 लोग शामिल हैं।

इन लोगों को मिला अवार्ड

जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी।

1984 भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अब्दुल जब्बार का बीते साल, 14 नवंबर 2019 को इंतकाल हो गया था।


Suggested News