बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम् पुरस्कारों का एलान, बिहार के दो हस्तियों को मिलेगा पदम् श्री

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम् पुरस्कारों का एलान, बिहार के दो हस्तियों को मिलेगा पदम् श्री

PATNA : बिहार के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में और आचार्य चंदना जी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकोनामिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के पूर्व निदेशक और आद्री के पूर्व सदस्य सचिव स्वर्गीय शैवाल गुप्ता को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने आचार्य चंदना जी को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कई विभूतियों को पदम् विभूषण, पदम् भूषण और पदम् श्री से सम्मनित करने की घोषणा की गयी है। इस दिवंगत विपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को पदम् विभूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया है। वहीँ जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आज़ाद को पदम् भूषण, ओलम्पिक विजेता नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम को पदम् श्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। 


Suggested News