बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद राशिद खान, 'जब वी मेट' के गाने आओगे जब तुम ओ साजना से दुनिया भर में मिली थी लोकप्रियता

नहीं रहे पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद राशिद खान, 'जब वी मेट' के गाने आओगे जब तुम ओ साजना से दुनिया भर में मिली थी लोकप्रियता

DESK: संगीत जगत के दिग्गज सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है। वह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। मंगलवार को राशिद खान की मौत हो गई है। उन्होंने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

जानकारी अनुसार उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, कोलकाता के एक अस्पताल में वह इलाजरत थे। वह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उस्ताद राशिद खान का इलाज जिस अस्पताल में चल रहा था वहां के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दोपहर करीब 3:45 बजे उनका निधन हो गया।'

मालूम हो कि, पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आने के बाद उस्ताद राशिद खान की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्होंने शुरुआत में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर बाद में उन्होंने कोलकाता के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां आज उनकी मौत हो गई है। उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। 

उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुआ था। वो रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को 'भारतीय संगीत का भविष्य' बताया था। वहीं राशिद खान के फेमस गानों की बात करें तो इसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का आओगे जब तुम ओ साजना के अलावा, फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म 'मे नेम इज खान' का अल्लाह ही रहम, फिल्म 'शादी में जरूर आना' का टु बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था।  

Suggested News