बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : गैस सिलिंडर फटने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BREAKING NEWS : गैस सिलिंडर फटने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजाबर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बताया जा रहा है की अशोक पासवान की पत्नी सीता देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लड़की और एक लड़का की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में अंकुश कुमार (12 वर्ष) , अंशु कुमारी (8वर्ष), सीमा कुमारी (4 वर्ष), शिवानी कुमारी ( 6 वर्ष) शामिल है। चारों मृतक के अशोक पासवान के बेटे और बेटियाँ हैं। वहीँ एक सोनी कुमारी ( 3वर्ष) भी शामिल है, जो प्रकाश पासवान की बेटी बतायी जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश पासवान की पत्नी सीता देवी अपने घर के बरामदा पर रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने पर आग लग गया। जिसमें सीता देवी घर से मौके से बाहर निकल गई। बरामदे में पांचों बच्चे मौजूद थे। थोड़ी देर बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट होने से पुरा मकान मलबा में तब्दील हो गया। वहीँ पांच मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

घटना की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा से पांचों मासूम के शव को बाहर निकाला है। इस घटना के बाद इलाके में जहाँ मातम पसरा है। वहीँ मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News