बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैसे को लेकर आपस में ही खून खराबे पर उतर आए तीन भाई, एक ने गंवाई जान, दूसरा गंभीर और तीसरा जेल में

पैसे को लेकर आपस में ही खून खराबे पर उतर आए तीन भाई, एक ने गंवाई जान, दूसरा गंभीर और तीसरा जेल में

गोपालगंज। पैसे रिश्ते पर भारी होते हैं और इसके लिए अगर अपनों का खून भी बहाना पड़े तो लोग इससे पीछे नही होते हैं। यह बात एक बार फिर से सही साबित हुई है। मामला गोपालगंज जिले से जुड़ा है।  जहां के बरौली थाना के रुपन गांव में मछली बिक्री से मिले पैसों को लेकर तीन भाई आपस में झगड़ने लगे। नतीजा यह हुआ कि इस झगड़े में एक भाई ने अपने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इनमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अपने सगे भाइयों का खून बहानेवाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मामले  सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मृतक अजय मुखिया और राजेन्द्र मुखिया के पांच भाई हैं। और वे सभी सदस्य मछली का कारोबार करते हैं। कल देर रात मछली बेचने के बाद पैसे के हिसाब को लेकर तीन भाइयों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक भाई नन्हक मुखिया उर्फ रामनरेश ने अपने दो भाइयों राजेंद्र मुखिया और अजय मुखिया के पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों घायलों को बरौली पीएचसी से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पीड़ित अजय मुखिया की मौत हो गई। 

मामले में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि हत्या के 2 घंटा के अंदर ही आरोपी नन्हक मुखिया उर्फ रामनरेश को बरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही दूसरे भाई को अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



Suggested News