बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाकिस्तान और चीन के उड़ेंगे होश, भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 का मिला सफल परीक्षण

पाकिस्तान और चीन के उड़ेंगे होश, भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 का मिला सफल परीक्षण

DESK. भारत ने ओडिशा के ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है। रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया। यह पता चला है कि मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 4,000 किलोमीटर है और इसे मुख्य रूप से चीन के खिलाफ भारत की प्रतिरोधक क्षमता के रूप में देखा जाता है.

बयान में कहा गया कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की ‘‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’’ की नीति की पुष्टि करता है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘मध्यम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण सोमवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ प्रणाली की विश्वसनीयता को भी साबित किया। मंत्रालय ने कहाकि सफल परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए नियमित ‘यूजर ट्रेनिंग लॉन्च’ का हिस्सा था। बयान में कहा गया, ‘‘सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।

Suggested News