बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रूस युक्रेन युद्ध के बीच पाकिस्तान ने ऐसे की भारत की मदद, पढ़िए पूरी खबर

रूस युक्रेन युद्ध के बीच पाकिस्तान ने ऐसे की भारत की मदद, पढ़िए पूरी खबर

N4N DESK : भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश है। लेकीन अंग्रेजों से आज़ादी मिलने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते खराब चल रहे हैं। इस बीच आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का चौथा दिन है। रूस वहां भयंकर तबाही मचा रहा है। लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान के द्वारा भारत का सहयोग की बात भी सामने आई है। जो आइन्दा कभी देखने को नहीं मिलती है। दरअसल रूस युक्रेन के बीच हो युद्ध के दौरान भारत वहां रह रहे छात्रों को निकालने की कोशिश में जुटा है। इस मामले में पाकिस्तान भी भारत का मदद कर रहा है।

 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया जा रहा है। रोमानिया के बुखारेस्ट से एअर इंडिया की एक फ्लाइट AI-1942 रविवार को ही दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट को स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के तौर पर संचालित किया गया था। विमान के पायलट कैप्टन अचिंत भारद्वाज बताया कि पाकिस्तान सहित सभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने इवैक्यूएशन मिशन में साथ दिया है। कैप्टन भारद्वाज ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि हमें रोमानिया से लेकर दिल्ली तक, तेहरान के रास्ते पाकिस्तान तक सभी ATC नेटवर्क ने सहयोग दिया। पाकिस्तान ने भी हमें बिना कारण पूछे ही सीधा हवाई रास्ता दिया। इससे समय भी बचा। हम रोमानिया के रास्ते उड़ान नहीं भरते, लेकिन ATC और सरकार के बीच अच्छा को-ऑर्डिनेशन रहा।

बताते चलें की शनिवार को भी रोमानिया से 219 छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट मुंबई पहुंची। इसके लिए पांच पायलट, 14 केबिन क्रू, तीन विमान इंजीनियर और दो सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। जबकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।



Suggested News