बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत नेपाल सीमा से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, खुफिया विभाग पूछताछ में जुटी

भारत नेपाल सीमा से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, खुफिया विभाग पूछताछ में जुटी

PATNA : भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। बीरगंज रक्सौल बॉर्डर पर आब्रजन अधिकारियों  ने मो. हसन सैफी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है सैफी नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश कर रहा था।

उसके पास से पाकिस्तान और ईरान का पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

खुफिया विभाग और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मो. हसन सैफी पाकिस्तान का नागरिक है।

आब्रजन अधिकारियों ने  गिरफ्तार मो. हसन सैफी को हरैया थाने के सुपूर्द कर दिया गया है। 

Suggested News