बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पकरीबरावां व वारिसलीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली, पटना में इलाजरत बच्ची की हालत गंभीर

पकरीबरावां व वारिसलीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली, पटना में इलाजरत बच्ची की हालत गंभीर

नवादा... हाल के दिनों में जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अबतक दोनों मामलों में आरोपितों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस को आरोपितों के संबंध में किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि जिले के पकरीबरावां और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना हुई। सबसे अधिक हालत खराब तो पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शादी देखने के दौरान 8 साल की मासूम के साथ जो घटना घटी वो तो और भी दर्दनाक है। बच्ची का इलाज पटना में चल रहा है और बच्ची अभी तक किसी की पहचान नहीं कर रही है। पुलिस ने लगभग 20 लोगों की तस्वीर दिखाई है। 

30 नवंबर को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची अपनी मां के साथ घर के बाहर बरात देख रही थी। बैंड-बाजे के साथ वह भी गांव के स्कूल के आगे तक बढ़ गई। इसी दौरान युवक ने उसे पकड़ कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। कुछ देर बाद वह लौटकर घर आई और अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने 2 दिसंबर को दुष्कर्म के आरोपित युवक का हुलिया बताते हुए अज्ञात के खिलाफ पकरीबरावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच का जिम्मा महिला थानाध्यक्ष कुमारी रानी बबीता को दिया गया। अबतक इस मामले में पुलिस आरोपित का पता नहीं लगा सकी है। 

पकरीबरावां थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता सदर अस्पताल में इलाजरत है। पीड़िता की हालत खराब बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का हालचाल लिया। इस दौरान स्वजनों ने उनसे आरोपितों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 


सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी पुलिस के हाथ खाली

वहीं, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की एक गांव में किशोरी के साथ 3 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी शौच के लिए बधार की तरफ गई थी। तभी तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया और जबरन उठाकर ले गए। आरोपित विकास कुमार उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर विक्की कुमार व चंदन कुमार ने भी बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीनों बदमाशों ने इसकी तस्वीरें भी खींची। जिसे वायरल कर दिया। 

आरोपिताें ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष  पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपित के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवादा से अमन की रिपोर्ट



Suggested News