बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच गंभीर घायल

पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच गंभीर घायल

पटना. फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान के पास नजदीक सोमवार की दोपहर एक ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। मृतकों की पहचान विनोद सिंह और मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में हुई है। वहीं घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने फुलवारी-पटना मार्ग को जाम कर घंटों बवाल काटा। 

बवाल काट रहे लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद फुलवारी शरीफ के द्वारा सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के बगल में डंपिंग यार्ड बनाया गया है, जो सरासर गलत है। बताया जाता है कि फुलवारी शरीफ नगर परिषद के जेसीबी गाड़ी सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के ठीक बगल में डंपिंग यार्ड में कचरा उठाओ का काम कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक जेसीबी गाड़ी ताड़ के पेड़ से जा टकराई। ताड़ के पेड़ से टकराते ही ताड़ का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही ऑटो पर जा गिरा।

इस हादसे में ऑटो में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान में कटिहार से इलाज कराने आए विनोद सिंह एवं मोहम्मद अलाउद्दीन की मौत इस हादसे में हो गई है, जबकि छोटन सहित चार अन्य लोग घायल हैं।


Suggested News