बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत चुनाव: नौबतपुर के 19 पंचायतों में पुराने मुखिया जी को लोगों ने नकारा,13 मुखिया पद पर नए चेहरे, देखें नाम

पंचायत चुनाव: नौबतपुर के 19 पंचायतों में पुराने मुखिया जी को लोगों ने नकारा,13  मुखिया पद पर नए चेहरे, देखें नाम

PATNA : पटना के नौबतपुर प्रखंड की 19 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 10 अक्टूबर को मतगणना हुई. अपने निर्धारित समय शुक्रवार की सुबह आठ बजे से बिहटा के राघोपुर स्थित बाजार समिति के प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। दो घंटे के बाद ही परिणाम आने लगे। इसबार नौबतपुर पंचायत में देर शाम कुल 19 पंचायतों का परिणाम की घोषणा कर दी गयी। 13 नये मुखिया बने जबकि 6 पुराने चेहरे ही जीत पाये। 

नौबतपुर प्रखंड में नए का डंका बजा, जबकि पुराने महारथियों को मायूसी हाथ लगी। जिला परिषद के तीन सीटों के चुनाव हुए, जिसमें दो नये चेहरों ने जीत हासिल की। पुराने चेहरों में सिर्फ नरेंद्र कुशवाहा ही जीत हासिल कर सके। निर्वाची पदाधिकारी ने जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया।

 परिणाम के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल दिखा। कुछ ने तो परिणाम सुनते ही पाला बदल लिया और जीते हुए प्रत्याशियों के काफिले में शामिल होकर नारेबाजी करते दिखे।

1. नवडीहा पंचायत 

मुखिया - शोभा यादव नया

टोटल:- 1698

लालती देवी हारे 255 वोट से

2. नवही पंचायत

डोमनी देवी -( दूबारा) टोटल 1263

मालती देवी हार 165वोट से

3. अदला पंचायत

प्रभा देवी जीत (नया) टोटल 2121

कृष्णा देवी हार 1084 वोट से

4. गोनवा

प्रमिला देवी टोटल 2091 (नया)

 चंद्रावती देवी हार 746 वोट से

5. अजवां पंचायत

उषा सिंह विजयी (नया)टोटल 1721

अमिता देवी हार 203 वोट से

6. इब्राहिमपुर पंचायत

 शैलेंद्र कुमार जीते (नया) टोटल 1436

 आलोक कुमार हार 663 वोट से

7. जमलपुरा पंचायत

नीलम देवी जीत  (दूबारा) टोटल 1346

नरेंद्र तिवारी - हार 428 वोट से

8. दारियापुर पंचायत 

जयकुमार जीते टोटल2414 वोट से( नया)

ब्रजभूषण प्रसाद हार 1347 वोट से

9. चक चेचौल से 

मुखिया पद से राजकुमार यादव-(दूबारा )लगातार 

अमृतेश रंजन हारे

10. चिरौरा पंचायत से

अभिषेक उर्फ टूटू जीते- (नया ) टोटल1454

धर्मेंद्र कुमार  हारे  305 वोट से

11. सावरचक पंचायत

अर्चना कुमारी मुखिया विजयी (नया ) टोटल 2115

जितेन्द्र कुमार1 की हार 1109 वोट से

12. चेसी पंचायत

 नीतू देवी  जीती ( नया ) टोटल 1366

मीरा देवी हार 207 वोट से

13. खजुरी पंचायत

सोनी देवी जीत (दूबारा) टोटल 2080

विद्याभूषण पासवान हारे 639 वोट से

14. बड़ी टंगरैला पंचायत

धर्मशीला देवी जीत (दूबारा) टोटल 1690

ज्ञानी देवी हारी 136 वोट से

15. फरीदपुर पंचायत 

 धर्मेंद्र लाल जीते।( नया) टोटल 1571

 ममता देवी हार 76 वोट से

16. जैतीपुर पंचायत

रंजीत कुमार जीते  (नया) टोटल 1679

अफसाना प्रवीण -हारे 563 वोट से

17. करंजा

अंजनी देवी जीत नया टोटल 2396

उषा देवी देवी -हार 1323 वोट से

18. देवरा 

बाल केसिया देवी जीत नया टोटल 2350

अंजू देवी -हारे 316 वोट से

19.  बारा पंचायत - 

प्रकाशचंद्र सेठी उर्फ दीपक शर्मा टोटल 999

धनंजय कुमार को हराया 231 वोट से

जिला परिषद क्षेत्र संख्या-8 से शोभा देवी पहली बार निर्वाचित घोषित किये गए। उन्हें 14859 मत मिले। 

जिला परिषद क्षेत्र संख्या-9 से नरेंद्र कुशवाहा को दोबारा 5664 मत मिले।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या-10 से रमेश चौधरी को निर्वाचित घोषित किये गए हैं। इन्हें 13072 मतों मिले।

Suggested News