बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के दो प्रखंडों में संपन्न हुआ छठे चरण का पंचायत चुनाव, पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

नवादा के दो प्रखंडों में संपन्न हुआ छठे चरण का पंचायत चुनाव, पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

NAWADA : पंचायत आम निर्वाचन 2021 के छठे चरण में आज सिरदला प्रखंड के 230 और मेसकौर प्रखंड में 150 कुल 380 मतदान केंद्रो पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। वहीं  सिरदला प्रखंड में 61 .64%, जिसमें पुरुष मतदाता 58. 34% और महिला मतदाता 64.94% और मेसकौर प्रखंड में 64.25% जिसमें पुरुष मतदाता 61.25 और महिला मतदाता ने 67.25 प्रतिशत मतदान किया। दोनों प्रखंडों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा। मेसकौर में 67% जबकि सिरदला में करीब 65% महिला मतदाताओं की संख्या दोनों प्रखंडों में पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही। 

मतदान के दौरान डीएम यशपाल मीणा, एसपी डीएस सावलाराम ने संयुक्त रूप से 40 से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने नारदीगंज थाना कांड संख्या 224/020 में आर्म्स एक्ट के मुख्य आरोपी अमर कुमार उर्फ चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि कांड में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे शिक्षक पंचायत आम चुनाव  में सिरदला प्रखण्ड के धरौंध बूथ पर पी वन के रूप में कार्य करने के लिए उपस्थित हुए थे। इनके गिरफ्तार होने के बाद रिजर्व रहे मतदान कर्मी को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया।

उधर मतदान केंद्र पर उपद्रव कर बोगस मतदान करने के आरोप में सात लोग को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुनील कुमार संपत बिगहा, लवकुश कुमार मोहना केवाल, राजेश कुमार, पपु कुमार, मंटू शर्मा मोहगायन,राजकुमार, यीशु कुमार शाहपुर बूथ से गिरफ्तार किया गया है। सभी को अभिवभावक के सहमति बॉन्ड के आधार पर थाना से जमानत देकर रिहा किया जायेगा।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 


Suggested News