बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस कस्टडी में शपथ ग्रहण करने पहुंची महिला वार्ड पार्षद, गांजा तस्करी मामले में जेल में हैं बंद

पुलिस कस्टडी में शपथ ग्रहण करने पहुंची महिला वार्ड पार्षद, गांजा तस्करी मामले में जेल में हैं बंद

VAISHALI : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समापन हो चुका है। अब चुनाव जीत चुके पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। साथ जिला परिषद् के अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भगवानपुर के रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत के वार्ड सदस्य मंजू देवी को पुलिस अभिरक्षा के बीच शपथ दिलाया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज पुलिस ने नामांकन करने के बाद गांजा तस्करी मामले में लालगंज पुलिस ने मंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसे आज निर्वाचित पदाधिकारी के सामने तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मंजू देवी को शपथ ग्रहण के लिए प्रखंड परिसर में लाया गया।  इस मौके पर महिला वार्ड पार्षद को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शपथ ग्रहण के बाद उक्त महिला को पुलिस अभिरक्षा के बीच हाजीपुर जेल भेज दिया गया है। 

बता दें ऐसा ही मामला गया जिले में सामने आया था। जहाँ वार्ड पार्षद को पुलिस कस्टडी में शपथ ग्रहण के लिए लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड पार्षद पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर हमला करने का आरोप था। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट

Suggested News