बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में पंचायत सेवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

औरंगाबाद में पंचायत सेवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

AURANGABAD : औरंगाबाद में पंचायत सेवक को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। आनन-फानन में घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल पंचायत सेवक का नाम कौशल किशोर शर्मा है।

वह ओबरा प्रखंड के इमलौना पंचायत के पंचायत सेवक हैं। अपराधियों ने घात लगाकर उन्हें दाऊदनगर थाना के एनएच 139 पर तड़ारी पुल के पास गोली मारी। 

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कह रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गोली किसने और क्यों मारी...हालांकि दबी जुबान में कहा जा रहा है कि आपसी दुश्मनी में पंचायत सेवक को गोली मारी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Suggested News