बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महनार के हसनपुर घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश प्रसाद सिंह, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

महनार के हसनपुर घाट पर पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश प्रसाद सिंह, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

VAISHALI : खबर वैशाली जिले के महनार से है. जहां हसनपुर घाट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह आज पञ्चतत्व में विलीन हो गए. इस मौके पर वहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही. वही इस अवसर पर रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बिहार सरकार के काबीना मंत्री नीरज कुमार और जय कुमार सिंह पहुंचे. दोनों मंत्रियों ने दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा जदयू विधायक उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री आलोक मेहता समेत हजारों गणमान्य लोगों ने रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी. 

इस मौके पर उनकी अंत्येष्टि से पहले जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर को उनके छोटे पुत्र ने मुखाग्नि दी. 

इस तरह समाजवादी विचारधारा के पुरोधा रघुवंश प्रसाद सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके निधन पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया. वही इस दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह अमर रहे के नारे लगातार लगते रहे. 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 


Suggested News