बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में बनी थी पटना के सबसे बड़े सोना लूट कांड को अंजाम देने की योजना, आखिर लुटेरों ने पंचवटी रत्नालय को ही क्यों चुना?

गांव में बनी थी पटना के सबसे बड़े सोना लूट कांड को अंजाम देने की योजना, आखिर लुटेरों ने पंचवटी रत्नालय को ही क्यों चुना?

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में सबसे व्यस्त रोड पर स्थित पंचवटी रत्नालय ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े सबसे बड़े सोना लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिसिंग को हिला देने वाली योजना घटना से ठीक 15 दिन पहले गांव में बनी थी।जी हां इस कांड का मास्टर माइंड रवि उर्फ पेशेंट शहर में किसी बड़े रत्नालय को लूटने का मन बना चुका था।लूट की घटना को अमलीजामा पहनाने के लिये 2 दिनों की रेकी के बाद रवि पेशेंट,विकास,सिप्पू,और धनबाद से आये  2 अपराधी 20 जून की रात राजा के गांव लखना में उसके घर पर जमा हुए।

लूटेरों ने पंचवटी रत्नालय को ही क्यों बनाया निशाना?

बड़ा सवाल है कि सोना लूटेरों ने राजधानी के अति व्यस्ततम आशियाना दीघा सड़क पर स्थित पंचवटी रत्नालय को ही क्यों निशाना बनाया ? 15 दिनों की प्लानिंग और 2 दिनों की रेकी के बाद जब राजा के घर पर अपराधियों का जमावड़ा लगा तो यह स्पष्ट हो गया की आशियाना दीघा रोड पर स्थित पंचवटी रत्नालय को ही निशाना बनाया बनाया जाए, क्योंकि आशियाना दीघा रोड से भागने के कई रास्ते हैं जहां से शहर के बाहर आसानी से निकला जा सकता है। सोची-समझी साजिश साजिश के तहत पंचवटी रत्नालय को लुटेरों ने अपना आसान शिकार बनाया।

शहर से सोना लूटकर फिर गांव पहुंच गए अपराधी

प्लानिंग के तहत रवि गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट और उसके साथी लूटेरे पंचवटी रत्नालय को निशाना बनाने के बाद कार और बाइक से जेपी सेतु की तरफ निकल गए।वहां से सब राजा के गांव लखना पहुंचे। वहां से रवि ,विकास और सीपू छपरा की तरफ निकल भागे। बाद में राजा भी अन्य लूटेरों के साथ धनबाद पहुंचने के बाद बंगाल निकल गया,फिर यूपी होते हुए झारखंड पहुंचा। बता दें कि 30 जून की रात सीपू और विकास को पुलिस ने धनबाद गिरिडीह सीमा पर पकड़ा था।वहीं रिमांड पर लिये जाने के बाद रवि पेशेंट ने राजा के बारे में जानकारी दी कि वह अपने गांव लखन में ही है तब जाकर उसकी गिरफ्तारी हुई।

गांव में हुआ 5 करोड़ के सोना और कैश का बंटवारा

शहर में सबसे बड़े सोना लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से लूटेरों ने सोना और कैश का बंटवारा राजा के गांव लखना में ही किया,और कुछ बचा उसका धनबाद में।

Suggested News