बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्त्री के गाने में पंकज त्रिपाठी का ये लुक अपने पहले नहीं देखा होगा

स्त्री के गाने में पंकज त्रिपाठी का ये लुक अपने पहले नहीं देखा होगा

बिहार के मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी जिन्होने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। पंकज त्रिपाठी को फिल्म न्यूटन के लिए नेशन अवार्ड भी मिल चूका है. पंकज त्रिपाठी ने हमेशा अपने अदाकारी से सबका दिल जीता है. पंकज त्रिपाठी ने अवार्ड विनिंग शो न्यूटन में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर की है. अब एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने वाली है.

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री में पंकज नज़र आने वाले है. इस मूवी का नया गाना 'मिलेगी-मिलेगी' रिलीज हो गया है. गाने का वीडियो काफी फनी है. इसमें पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंत में एक सीन ऐसा भी है जिसमें पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव साड़ी पहन कर नाचते नजर आए. यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

गाने को आवाज दी है मीका सिंह और सचिन जिगर ने और इसके बोल लिखे हैं वायु ने. फिल्म स्त्री का यह पहला गाना है जिसे रिलीज किया गया है. गाने को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 2 मिनट 37 सेकंड के इस वीडियो को रिलीज के कुछ ही घंटों में 1 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया.


Suggested News