बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक सपा नेता की बनने जा रही दुल्हन, मेहंदी रचाने वाली तस्वीर आयी सामने...आप भी देखिए...

कांग्रेस की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक सपा नेता की बनने जा रही दुल्हन, मेहंदी रचाने वाली तस्वीर आयी सामने...आप भी देखिए...

कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व सपा नेता पंखुड़ी पाठक की शादी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से आज ही होने वाली है।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक सपा नेता अनिल यादव से प्रेम विवाह करने जा रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक   और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव की होने वाली शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन बनने से पहले पंखुड़ी पाठक शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। पंखुड़ी पाठक ने मेहंदी और हल्दी की रस्म वाली तस्वीरें  अपने ट्विटर पर शेयर की है।

 पंखुड़ी ने ट्विटर पर अपनी मेहंदी की फोटो और शेयर करते हुए लिखा है कि" सत्य वह सूरज है जिसे फरेब के बादल ढक सकते हैं लेकिन बुझा नहीं सकते'।बता दें कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव और पंखुड़ी पाठक की शादी आज ही दिल्ली के कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होने वाली है दोनों प्रेम विवाह कर जन्म जन्म बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेत्री और सपा नेता की शादी से पहले अनिल यादव की पहली बीवी ज्योति यादव ने आरोपों की झड़ी लगा दी है ज्योति यादव ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे मेरे पति ने पहले तलाक लिया और तलाक लेने के बाद कई महीनों तक बंधक बनाकर रखा कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक के साथ जब अनिल की शादी तय हो गई तब उसने मुझे अपने घर से बेदखल कर दिया।


Suggested News