बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक के निधन पर पनोरमा ग्रुप ने जताया शोक

वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक के निधन पर पनोरमा ग्रुप ने जताया शोक

पूर्णिया. वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक के निधन पर पनोरमा ग्रुप ने शोक जताया है. पूर्णिया जिला मुख्यालय के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक के निधन पर शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के सदस्यो ने शोक प्रकट किया.

पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया की भोलानाथ आलोक का निधन पूर्णिया सहित कोशी-सींमाचल वासियो समेत साहित्य जगत में खासकर के मेरे लिए निजी क्षति है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो शून्यता आई है उसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती है. मिश्रा ने शोक प्रकट करते हुई दुख जताया हैं.

शोक प्रकट करने वालो में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के अलावा सीईओ नंदन झा, जेनेन्द्र झा, रितेश झा, मनीष सिंह, आनंद, अनुराग, नीरज, धीरज जैन, पल्लवी, रोमा, निशा शर्मा, प्रिया, शिल्पा समेत अन्य लोग मौजूद थे.


Suggested News