बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : वालीबॉल बालिका वर्ग में बेगूसराय ने टीम एलाइट पूर्णिया को व नालंदा ने पीईसी पूर्णिया को हराया

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : वालीबॉल बालिका वर्ग में बेगूसराय ने टीम एलाइट पूर्णिया को व नालंदा ने पीईसी पूर्णिया को हराया

पूर्णिया. पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता स्थानीय पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर ई होम पूर्णिया में बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग का मैच खेला गया। इसमें वालीबॉल बालिका वर्ग में बेगूसराय ने टीम एलाइट पूर्णिया को 15-03,15-06 से हराया। वहीं नालंदा ने पी ई सी पूर्णिया को एकतरफा मुकाबले में 15-03,15-04 से हराया। अधिवक्ता इलेवन बनाम प्रेस -मिडिया इलेवन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

प्रतियोगिता मैच परिणाम:-

बैडमिंटन बालिका वर्ग में

16 वर्ष से अधिक

1. अराधना सिंह ने गृह लक्ष्मी को 21-07,21-08 से हराया।

2. सुरुचि कुमारी ने अंवी सिंह को 21-09,21-13 से हराया।

3. मिलन रानी ने स्वीटी कुमार को 21-11,13-21,21-17 से हराया।

  अंडर 16 बालिका वर्ग में 

1. सुनिधि भारती ने वसुंधरा झा को 19-21,21-17,15-21 से हराया।

2. जेवा एजाज ने मोक्षदा प्रियदर्शी को 21-17,21-15 से हराया।

वालीबॉल बालिका वर्ग में

1. बेगूसराय ने टीम एलाइट पूर्णिया को 15-03,15-06 से हराया।

2. नालंदा ने पी ई सी पूर्णिया को 15-03,15- 04 से हराया।

3. नालंदा ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (रेड) को 15-04,15-03 से हराया।

4. बेगूसराय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (ग्रीन) को 15-03,15-03 से हराया।

5. +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (रेड) ने सेंट पीटर स्कूल को 15-09,15-03 से हराया।

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में

1. जे एन भी को जिला स्कूल पूर्णिया को वाक ओवर दिया।

बास्केटबॉल बालक वर्ग में

1. पूर्णिया बास्केटबॉल क्लब ने सेंट पीटर स्कूल को 48-05 से हराया।

2. जे एन भी एल्यूमीनि ने पूर्णिया टाउन क्लब को 52-32 से हराया।

दिनांक 16/10/2022 को प्रतियोगिता में खेले जाने मैच:-

बैडमिंटन बालिका वर्ग में

 16 वर्ष से अधिक में

1. सलोनी कुमारी बनाम खुशी कुमारी 

2. मिलन रानी और सुरुचि कुमारी के बीच।

3. ब्यूटी रानी एवं अराधना सिंह के बीच।

4. ब्यूटी रानी एवं आराधना के बीच खेले गए मैच के विजेता से शमीमा खातून के बीच मुकाबला खेला जाएगा

बैडमिंटन बालिका वर्ग में

 अंडर 16 बालिका वर्ग

1. सुनिधि भारती बनाम जेवा एजाज।

2. भाव्या बनाम नैंसी कुमारी  के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

   वॉलीबॉल बालिका वर्ग में

1. +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (रेड) बनाम पी सी ई इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया। 

2. डी ए भी एल्यूमीनि बनाम जिला स्कूल पूर्णिया।

3. जिला स्कूल बनाम वेमूनस स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

वॉलीबॉल बालक वर्ग में

1. डी ए भी बनाम सेंट पीटर स्कूल।

2., पी सी ई (बी) इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया बनाम रणभूमि क्लब।

3. आदिवासी यूनाइटेड बनाम मधुबनी एसमेशस

4. डी ए भी स्कूल बनाम बाईट केरियर स्कूल

5. पी सी ई (बी) बनाम यूनाइटेड ब्रदर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैडमिंटन बास्केटबॉल वॉलीबॉल खेल कर आज के मैच की शुरुआत की। क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि आज संध्या 6 बजे से जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर पूर्णिया में  क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। प्रथम मैच अधिवक्ता इलेवन बनाम प्रेस मिडिया इलेवन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन समिति सदस्य क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा, मिथिलेश राय, सुनील सुमन , ब्रजेश भास्कर, जे एन झा,रितेश कुमार झा , अभिषेक मिश्रा, चन्दन, ललित कुमार, अरुण कुमार एवं मैच रेफरी की भूमिका मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, मो एजाज अहमद , रजनीश पाण्डेय, जगत ज्योति, विक्की कुमार, अनुराधा सिंह, पुनित कुमार सिंह, मिट्ठू राजा और सन्नी राज आदि प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के सभी सहयोगीयों के साथ-साथ खिलाड़ियों के अभिभावक गण, खेल प्रेमी गण और काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Suggested News