बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव और अरुण कुमार की युगलबंदी, बाढ़ के बहाने बैठक जारी, एक नए मोर्चे की तैयारी

पप्पू यादव और अरुण कुमार की युगलबंदी, बाढ़ के बहाने बैठक जारी, एक नए मोर्चे की तैयारी

NEWS4NATION DESK : राजनीती भी एक अजीब खेल है , कुछ दिन पहले तक सेंटर फारवर्ड के तौर पर खेल रहे खिलाड़ी अचानक 12 वें प्लेयर की भूमिका में आ जाता है। 

इतना ही नहीं चयनकर्ताओं की नजर कभी खेलने के लायक ही नहीं रह जाते।लेकिन राजनीति के मैदान में जनता रूपी चयनकर्ताओं के रिजेक्शन के बाद भी राजनीति के कुछ खिलाड़ी अपना खेल जारी रखते हैं। 

फिलहाल जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव,रालोसपा के संस्थापक व पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी जनता के द्वारा रिजेक्ट किये जाने के बाद भी अपना राजनीतिक एजेंडा जारी रखे हुए हैं। 

फिलहाल ये तमाम नेता एकता में बल है के रास्ते पर चलने की तैयारी में लगे हुए हैं। नया मोर्चा बनाने की तैयारी जारी है, बात की जा रही ताकि बात बन सके। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या पप्पू यादव और अरुण कुमार एक मंच पर आएंगे, अगर आएंगे तो कितने दिनों तक टिक पाएंगे। लेकिन मरता क्या न करता फिलहाल मिलकर ही मजबूत हो सकते हैं ऐसा मान ये लोग एक नए मोर्चे की तैयारी में जुट गए हैं ताकि एनडीए या फिर यूपीए को आकर्षित कर सकें और आने वाले चुनाव में समीकरण बिठा सकें।

बताया जा रहा कि नया मोर्चा में कई छोटे और बड़े दलों के रिजेक्टेड नेताओं को भी साथ लिया जाएगा। बाढ़ और सुखाड़ के बहाने बैठक जारी है, लेकिन इतना तय है की एक नए मोर्चे की तैयारी है।

Suggested News