बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरयू राय के समर्थन में जमशेदपुर पहुंचे पप्‍पू यादव, बोले- ये चिंगारी बिहार होते हुए दिल्‍ली तक जाएगी

 सरयू राय के समर्थन में जमशेदपुर पहुंचे पप्‍पू यादव, बोले- ये चिंगारी बिहार होते हुए दिल्‍ली तक जाएगी

RANCHI: जशेदपुर पूर्वी सीट से बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय के समर्थन में बुधवार को जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव जमशेदपुर पहुंचे। बता दें कि सरयू राय झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

जमशेदपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि सरयू राय ने जो चिंगारी जमशेदपुर में जलाई है वह रांची बिहार होते हुए दिल्ली तक जाएगी।

पप्पू यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहने वाले सरयू राय का समर्थन करना उनका नैतिक कर्तव्य बनता है। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से अपील की वे चुनाव में सरयू राय का समर्थन करें।

प्‍याज की माला पहने पप्‍पू यादव ने कहा कि भाजपा लोगों को डबल इंजन के नाम पर जनता को बेवकूफ नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता परेशान है और बीजेपी सरकार से छुतकारा चाहती है। विधान सभा चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के नेता अखलाख अहमद भी मौजूद थे।

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News