बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोई भी दल अकेले नहीं लड़ सकता चुनाव, कांग्रेस को जल्द लेना चाहिए कोई फैसला : पप्पू यादव

बिहार में कोई भी दल अकेले नहीं लड़ सकता चुनाव, कांग्रेस को जल्द लेना चाहिए कोई फैसला : पप्पू यादव

 Patna : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में कोई भी दल अकेले दम पर चुनाव मैदान में नहीं जा सकती है। वहीं उन्होंने कांग्रेस को एकबार फिर इशारे ही इशारे में उनके गठबंधन में आने का न्योता दिया है। 

आज पटना में प्रेस-वार्ता का आयोजन कर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सवाल सीटों की संख्या लेकर नहीं है सवाल बिहार को बचाने का है। यदि सही मायने में कांग्रेस बिहार को बचाना चाहती है तो उसे अब निर्णय में देर नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जनता को ठोस विकल्प देंगे। कांग्रेस को जल्द से जल्द किसके साथ चुनाव मैदान में जाना है इसका निर्णय करना चाहिये। 

जाप सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में अकेले दम पर कोई भी पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकती है। सभी पार्टियों को किसी न किसी दल के साथ जाना ही होगा। ऐसे में जो बिहार को बचाना चाहते है, बिहार में एक बेहतर शासन वाली सरकार देना चाहते है उन्हे जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।  

वही पप्पू यादव ने यूपी के योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथरस में जो कुछ हुआ उसे पूरा देश देख रहा है। यूपी में पूरी तरह से गुंडा राज स्थापित हो गया है। यूपी की बीजेपी सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुली है। लेकिन वह ऐसा किसी हाल में नहीं कर पायेगी। हम हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए गोली खाने को तैयार है।  

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News