बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोगों को दही चूड़ा खिलाते नजर आए पप्पू यादव, दी मकर संक्रांति की बधाई

लोगों को दही चूड़ा खिलाते नजर आए पप्पू यादव, दी मकर संक्रांति की बधाई

पटना। जाप प्रमुख बिहार में होनेवाली घटनाओं को लेकर जितना गंभीर नजर आते हैं, उतना ही लोगों के साथ घुलते हुए भी दिख जाते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें पटनासिटी के कछुआरा से सामने आई है, जहां वह लोगों को दही चूड़ा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ लोगों को दही चूड़ा परोसा, बल्कि खुद भी इसका आनंद लिया।

दरअसल, पटना सिटी के कछुआरा में जाप कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसमें समस्तीपुर जा रहे पप्पू यादव भी कुछ समय के लिए वहां पहुंच गए। इस दौरान पप्पू यादव ने भोज में आए लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी, साथ ही उन्हें खुद दही-चूड़ा भी परोसा। इस दौरान इस भोज में शामिल लोगो को साथ ही साथ अपने सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को एवम पार्टी पदाधिकारियों को खुद अपने हाथों से दही चूड़ा पडोसा और अंत मे स्वम् दही चुड़ा तिलकुट का आनंद भी लिया।इसके बाद बो समस्तीपुर के लिए निकल पड़े। बता दें कि रुपेश सिंह हत्याकांड के बाद पप्पू यादव उन नेताओें में शामिल थे, जिन्होंने नीतीश सरकार से पुलिक को फ्री हैंड शूट एंड साइट के आदेश देने की मांग की थी।

संक्रांति पर कई जगह आयोजन

मकर संक्रांति पर राज्य के कई जगहों पर भोज का आयोजन किया गया है। जाप के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों राजद, जदयू, भाजपा की तरफ से भी कार्यकर्ताओं के द्वारा भोज का आयोजन किया गया है। 



Suggested News