बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र पर जमकर बरसे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कहा महिलाओं और माध्यम वर्ग से वसूली कर रही है सरकार

केंद्र पर जमकर बरसे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कहा महिलाओं और माध्यम वर्ग से वसूली कर रही है सरकार

PURNEA : जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव आज पूर्णिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। बेरोज़गारी व महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। पप्पू यादव ने सरकार पर एक के बाद एक हमला बोला और कहा की देश की महिलाओं और माध्यम वर्ग के लोगों से वसूली जारी है। 

मुफ्त में अनाज देकर पेट्रोल की कीमत अस्सी अस्सी पैसे बढाई जा रही है। उन्होंने कहा की अभीतक कभी भी पेट्रोल की कीमत 110 रूपये तक नहीं पहुंची थी। पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमत जब सबसे अधिक थी। तब मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तेल की कीमत 70-75 रूपये से अधिक नहीं हुई। लेकिन अभी विश्व में कच्चे तेल की कीमत सबसे कम है। तब यहां 110 रूपये लीटर पेट्रोल बेचीं जा रही है।

उन्होंने कहा की दुनिया के किसी भी देश में गैस कनेक्शन चार सौ रूपये से अधिक नहीं हैं। जबकि भारत में 1150 रूपये लिए जाते हैं। अब आम लोग सब्जी,तेल और दाल कहा ही नहीं सकते हैं। कपडा पहन नहीं सकते हैं। आम लोग मर जाए। इससे सरकार को कोई मतलब नहीं हैं। वहीँ बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की यहां एक तरफ रंगदार और ठेकेदार हैं। दूसरी तरफ ईमानदार हैं।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट  

Suggested News