बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा जाकर सोनू से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, 50 हज़ार रूपये की दी आर्थिक सहायता, ताउम्र मदद का दिया भरोसा

नालंदा जाकर सोनू से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, 50 हज़ार रूपये की दी आर्थिक सहायता, ताउम्र मदद का दिया भरोसा

NALANDA : नालंदा के सोनू कुमार से मिलने जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव आज हरनौत के निमाकोल पहुंचे। इस दौरान वे सोनू के घर वालों से मिले। उसके स्कूल के हालात को जाना। साथ ही सोनू जहां पर बच्चों को शिक्षा देता है। वहां के लोगों से भी मिले। इस दौरान पप्पू यादव ने सोनू को 50 हजार का आर्थिक मदद के अलावे ताउम्र मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर पप्पू यादव पक्ष और विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये लोग इसे पॉलिटिकल इवेंट बना रहें हैं। सरकार ग़रीब बच्चों के लिए फ़्री शिक्षा की व्यवस्था करें। बच्चे और बच्चियों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए बेटियों के लिए गांव स्तर पर कस्तूरबा विद्यालय और प्रखंड स्तर पर एक नवोदय विधालय खुलवाएं। क्वालिटी और क्वांटिटी टीचर की व्यवस्था करें। जिससे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकें। ऐसा होने पर सोनू जैसा बच्चा भी आगे बढ़ कर अपना नाम रौशन कर सकता है। 

पप्पू यादव ने कहा कि सरकार असल मुद्दे से भटका गयी है। मिडिया ट्रायल हुआ तो सोनू सबको दिखायी दे रहा है। ऐसे कई बच्चे हैं जिनको मदद नहीं मिलने पर उनकी प्रतिभा दब जाती है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News