बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव ने फिर की लालू की तारीफ, कहा- अकेले 4 और महागठबंधन के साथ 2 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पप्पू यादव ने फिर की लालू की तारीफ, कहा- अकेले 4 और महागठबंधन के साथ 2 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है कि कि लालू यादव बड़े दिल वाले हैं और बिहार में मौजूदा घटना क्रम के बाद उन्‍हें बड़े दिल के साथ महागठबंधन में दखल देना होगा, तभी देश बचाने की लड़ाई सफल हो पायेगी। 

जाप नेता ने महागठबंधन में टिकट बंटवारे का फॉर्मूला भी दिया और कहा कि कांग्रेस व राजद को एनडीए की तरह 50 – 50 का गठबंधन करना चाहिए। उसके बाद राजद और कांग्रेस अपने हिस्‍से के छोटे दलों को टिकट बांटना चाहिए। उन्‍होंने कांग्रेस को सुझाव देते हुए कहा कि बिहार के महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका अहम है, इसलिए उन्‍हें बड़े सूझबूझ के साथ छोटी पार्टियों का साथ देना चाहिए, ताकि उनका अहित न हो। 

जन अधिकार पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लालू यादव का राजद ही महागठबंधन के लक्ष्‍यों को पूरा करा सकता है, ट्विटर राजद नहीं। बिहार में ट्विटर वाला जमाना नहीं है, फिर भी लोग चौपाल लगा रहे हैं। यह महागठबंधन के लिए नुकसानदेह है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान हालत महागठबंधन को कमजोर करने वाला है। आज भी लालू यादव और जन अधिकार पार्टी की  विचारधारा एक है और इसी के रास्‍ते महागठबंधन को सफलता मिलेगी।

कांग्रेस रैली को समर्थन

पप्‍पू यादव ने फरवरी में होने वाली राहुल गांधी की रैली को नैतिक समर्थन भी दिया और कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस से अलग नहीं है। इसलिए हम उनकी रैली को समर्थन देते हैं। उन्‍होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर कांग्रेस उन्‍हें गठबंधन में शामिल करती है, तो वे दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और अगर अकेले चुनाव लड़ने की नौबत आती है, तो वे चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।


Suggested News