बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया : दीपक प्रकाश

पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया : दीपक प्रकाश

RANCHI : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उम्मीदवार घोषित होने पर कहा कि यह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है. 

उन्होंने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है. 

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं  का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल है. पार्टी अपेक्षित संख्या से ज्यादा मत प्राप्त करेगी. 

प्रकाश के राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रदेश के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, हेमलाल मुर्मू, समीर उरांव, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुनील सिंह, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, गणेश मिश्र, हेमंत दास, महेश पोद्दार, राजेश शुक्ल, जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सांवर मल अग्रवाल सतीश सिन्हा आदि शामिल हैं. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News