बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पर्यावरण दिवस पर श्रीराम सेना की पहल, थानों में वितरित किये तुलसी के पौधे

पर्यावरण दिवस पर श्रीराम सेना की पहल, थानों में वितरित किये तुलसी के पौधे

PATNA : श्रीराम सेना संगठन बिहार के द्वारा आज पर्यावरण दिवस के दिन लगभग सारे जिले में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का शुरुआत हो गया। आपको बताते हुए ये बहुत खुशी हो रहा है की " पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं "  इस अभियान में पूरे बिहार में 5000 से भी ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प श्री राम सेना संगठन के द्वारा किया जा रहा है। श्री राम सेना संगठन बिहार इकाई द्वारा पटना स्थित अगमकुआं थाना – ककड़बाग थाना – पत्रकार नगर थाना में तुलसी का पौधा दान किया गया ! संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस से ये शुरुआत प्रशासन के द्वारा इसीलिए किया गया ताकि समाज में ये संदेश मजूबती के साथ जाए और इसका संरक्षण कर सके । संगठन को तीनों थाना प्रभारी ने शुभकामनाएं दी।

संगठन के लोगों ने कहा की इस वैश्विक महामारी कोरोना में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी महसूस की गयी. उसको पूरा करने में श्रीराम सेना संगठन के कार्यकर्ता ने हर स्तर से गरीब – असहाय की मदद की और आगे भी श्रीराम सेना संगठन गरीब – असहाय की मदद करती रहेगी । 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू यश राज सिंह का कहना है श्री राम सेना संगठन सिर्फ बिहार में ही नहीं, उत्तरप्रदेश – झारखंड – उत्तराखंड – दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में भी वृक्षारोपण का कार्य कर रही है।  साथ ही संगठन के कार्यकर्ता एवं सदस्य के कारण आज हमलोग इतने मजबूत है की किसी भी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सक्षम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करते हुए संगठन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़ने का संकल्प लिया ।

Suggested News