बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पशुपति पारस बने खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री , आरसीपी सिंह बने इस्पात मंत्री, गिरिराज को मिली बड़ी जिम्मेवारी, पढ़िए पूरी खबर

बिहार के पशुपति पारस बने खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री , आरसीपी सिंह बने इस्पात मंत्री, गिरिराज को मिली बड़ी जिम्मेवारी, पढ़िए पूरी खबर

NEW DELHI : पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है। वहीँ गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गयी। आर के सिंह को उर्जा मंत्री कबिनेट बनाया गया है। जनता दल यु के आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो मिली है।

इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। उनके पास आइटी मिनिस्ट्री भी रहेगी। जबकि पीएम मोदी साइंस व टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री देखेंगे। पीयूष गोयल कपड़ा व वाणिज्य मंत्रालय के मंत्री होंगे।

इसके अलावा नये पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बनाया गया है। उनके कद में विस्तार हुआ है। जबकि शिक्षा मंत्रालय धमेंद्र प्रधान को मिला है। प्रधान पहले पेट्रोलियम मंत्री थे। प्रधान के पास कौशल विकास मंत्रालय का भी प्रभार है। कांग्रेस छोड कर बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है। पुरुषोत्तम रूपाला को मत्स्य व दु्ग्ध मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।

 मिनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को खेल व युवा मामलों व सूचना प्रसारण मंत्री होंगे। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। पशुपति को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। पहले इस मंत्रालय की मंत्री अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल थी। बीजेपी के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावारण मंत्रालय का भी मंत्री बनाया गया है। किरण रिजिजू को संस्कृति मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।


Suggested News