बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर यात्री घायल

गोपालगंज में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर यात्री घायल

GOPALGANJ : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में दर्जनभर यात्रियों के मामलू रुप से घायल होने की सूचना है। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही यात्री बस जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोझवालिया गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई है। 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि गनीमत यह है कि इस घटना में कोई भी गंभीर रुप से घायल नहीं है। दर्जनभर यात्रियों को मामूली चोट लगी है। 

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News