बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सुरक्षित नहीं राहगीर! लूटपाट के दौरान चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की हत्या, काम ना आया साथ जा रहा दोस्त

पटना में सुरक्षित नहीं राहगीर! लूटपाट के दौरान चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की हत्या, काम ना आया साथ जा रहा दोस्त

PATNA:  राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अपराधियों के अंदर वर्दीवालों का खौफ अब खत्म हो गया है। पटना में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक शख्स को चाकुओं से गोदकर बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

वारदात पटना के बिहटा थाना इलाके की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने आनदपुर बिंद टोली बांध के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भीम सिंह के रूप में की गई, जो मूल रूप से भोजपुर के सेमरा गांव निवासी स्व. जवाहर प्रसाद यादव के पुत्र थे। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि भीम सिंह यादव को अपराधियों ने गोली भी मारी है, लेकिन पुलिस गोली मारने की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि आरा के सिमरी गांव निवासी भीम सिंह यादव शनिवार की देर रात अपने मित्र अशोक कुमार राय के साथ दानापुर स्टेशन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक कुमार राय कोलकाता से चलकर दानापुर स्टेशन देर रात पहुंचे थे। अशोक कुमार राय को अपने साथ बाइक से लेकर भीम सिंह यादव मनेर के आनंदपुर बस्ती होते हुए बिंद टोला गांव से गुजर रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया ।अपराधियों ने भीम सिंह यादव और अशोक राय से लूटपाट शुरू कर दी। इसी क्रम में भीम सिंह यादव ने अपराधियों का विरोध शुरू कर दिया और उठापटक शुरू हो गई। इस बीच मौका मिलते ही भीम सिंह यादव का दोस्त अशोक वहां से भाग निकला। 

अकेले भीम सिंह यादव चार अपराधियों से उठापटक करते रहे। इस बीच एक अपराधी ने पास से चाकू निकालकर भीम सिंह यादव को लगातार कई बार उन्हें गोद डाला। इस बीच घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से भाग निकले। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकला। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वारदात की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दिया है।

Suggested News