बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में अवैध संबंध को लेकर 6 बच्चों की मां अपने से कम उम्र के आशिक के साथ हुई फरार, घर के सामने वाला लड़के से थी सेट

पटना में अवैध संबंध को लेकर 6 बच्चों की मां अपने से कम उम्र के आशिक के साथ हुई फरार, घर के सामने वाला लड़के से थी सेट

पटना..... राजधानी पटना में अवैध संबंध को लेकर एक शादीशुदा महिला अपने से कम उम्र के आशिक के साथ फरार हो गई है। इस महिला के 6 बच्चे हैं लेकिन इश्क का नशा और अपने आशिक को पाने की चाहत में घर से भागने का दोनों ने फैसला कर लिया और महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग निकली है। इस महिला का काफी वक्त से अवैध संबंध था। इस अवैध संबंध की चर्चा पूरे गांव में थी। मामला पटना के मनेर थाना क्षेत्र की है। 

जहां महीनावा गांव की रहने वाली एक महिला अपने से कम उम्र के आशिक के साथ घर से भाग गई। साथ ही महिला ने अपने साथ एक लाख नकद व लाखों रुपए की गहने भी ले भागी। जिसके साथ उसका चक्कर चल रहा था। वो शख्स महिला के घर के सामने के ही रहने वाला है। बताया जाता है कि महिला अपने घर के सामने ही रहने वाला एक 15 साल के दिनेश कुमार नामक शख्स के साथ प्रेम करती थी और इसी बीच मोहब्बत के किस्से गढ़े जाने लगे। और एक दिन…जो किसी ने सोचा तक नहीं था महिला ने वो कदम उठा लिया।

 महिला अपने 6 बच्चों को छोड़ कर आशिक के साथ भाग गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के देवर ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Suggested News