बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बंदूक की नोक पर नबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश... तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम...

पटना में बंदूक की नोक पर नबालिग लड़की से  गैंगरेप की कोशिश... तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम...

पटना : राजधानी पटना के नौबतपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश किया है। लड़की के चिल्लाने के बाद वहां पहुंचे उसके भाई के साथ में मारपीट की गई इस पूरे मामले की जानकारी पीड़िता और उसके परिवार के द्वारा थाने में लिखित दी गई है शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


मामला राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र का है।जहां पर लड़की को घर में अकेला देखकर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की गई है। 3 लोगों ने शराब के नशे में बंदूक के बल पर लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की है। यही नहीं जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटा भी है। वारदात के वक्त पीड़िता अकेली थी और वो खाना बना रही थी। पीड़िता का कहना है कि गांव के ही दीपक यादव और अमरजीत यादव और उसका एक साथी ने बंदूक के बल पर उसके साथ जबरन गंदा काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की को पीटा भी है। 


लड़की का कहना है कि लेकिन मेरे शोर मचाने के बाद मेरा भाई आया तो बदमाशों ने मेरा भाई को भी पीटा। जब आसपास के लोगों ने मेरी आवास सुनकर आने लगे। तब जाकर बदमाश मुझे जैसे तैसे हालत में छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया की बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने नौबतपुर थाने में गांव के ही दीपक यादव और अमरजीत यादव और उसका एक साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पटना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 



पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक मामला जमीनी विवाद का है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।




Suggested News