बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शादी के बाद वाला इश्क, 3 बच्चों की मां गांव वाले आशिक के साथ हुई फरार, अवैध संबंध के लिए मासूम को भी छोड़ा...!

पटना में शादी के बाद वाला इश्क, 3 बच्चों की मां गांव वाले आशिक के साथ हुई फरार, अवैध संबंध के लिए मासूम को भी छोड़ा...!

पटना। राजधानी में एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जिसके बाद महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। कई सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। घटना पटना के मनेर थाना इलाके की है। जहां ब्यापुर गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। फरार महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक राकेश कुमार उसकी पत्नी को शादी के नियत से भगा ले गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को लेकर भागने वाला शख्स दीघा थाना इलाके के दीघा नहर पर के रहने वाला राकेश कुमार है। 

बताया जा रहा है कि महिला मनेर की रहने वाली थी और वो अक्सर अपने ननिहाल में दीघा आती थी। इसी दौरान गांव के ही राकेश से उसकी आंखें लड़ गई बातचीत शुरू हुई फिर मोहब्बत की किस्से गढ़े जाने लगे और बस इस राकेश की एंट्री के बाद ही महिला के जीवन में एक ऐसा बदलाव होता है जो कोई सोच भी नहीं सकता है। अपनी खुशहाल जिंदगी को छोड़ महिला इस लड़के के प्यार में खो जाती है। उसे न तो अपने छोटे-छोटे बच्चों की परवाह होती है और न ही अपने खुशहाल परिवार और जान से भी ज्यादा चाहने वाली पति की. न बच्चों की याद आयी, न पति की इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता है और एक दिन…जो किसी ने सोचा तक नहीं था महिला ने वो कदम उठा लिया। उसे न फिकर रही अपने बच्चों की और न ही पति की। महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। 


पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अपने स्तर से पति अपनी पत्नी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। पीड़ित पति ने दीघा के राकेश कुमार के खिलाफ मनेर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पुलिस की माने तो फरार पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी राकेश को भी ढूंढ रही है।

Suggested News