बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना सिटी में बम को गेंद समझ खेल रहे थे, तभी...

पटना सिटी में बम को गेंद समझ खेल रहे थे, तभी...

पटना सिटी। खांजेकला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बम विस्फोट में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को  आनन-फानन में गुरू गोविंद सिंह अस्पताल भेजा गया। हादसा थाना क्षेत्र के ललन पीच के पास हुआ है।

मामले में बताया गया कि यहां घर के बाहर दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ लावारिस पड़ा देसी बम लग गया। जिसे दोनों बच्चों ने गेंद समझ लिया और उसके साथ खेलने लगे। इस दौरान बम को पटके जाने के कारण धमाका हो गया, जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। ब्लास्ट की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मामले में पुलिस ने बताया कि  5 साल का पवन और 3 साल का रोहन अपने घर के पास तीन बजे के करीब खेल रहे थे। पास में ही कूड़े का ढ़ेर है। खेलने के दौरान वहीं से दोनों बच्चों को देशी बम मिल गया। जिसे वो गेंद समझ बैठे थे।  धमाके में घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। जहां पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें पटना सिटी का इलाका अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के लिए प्रसिद्ध है। इससे पहले भी पटना सिटी में इस तरह की घटना पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। पहले के मामलों में भी कूड़ा पर बम कब और किसने लाकर रखा था, इस बारे में आज तक पता नहीं चल पाया। 

Suggested News