बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता का निधन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता का निधन

Patna: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा का दिल्ली स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद कल रात 11 बजे निधन हो गया। बे 67 वर्ष की थी। 

ज्ञात हो कि मीरा सिन्हा स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पत्नी थी जो भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे और चार बार पटना से विधायक थे। वर्ष 2005 में जब नवीन सिन्हा की दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात मृत्यु हो गयो थी तब वर्तमान बांकीपुर विधायक मात्र 25 वर्ष के थे और तब पूरी दृढ़ता से स्वर्गीय मीरा सिन्हा ने संघर्ष का सामना करते हुए पूरे परिवार के दायित्व का निर्वहन बहुत जिम्मेदारी से किया। इनके निधन से बांकीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। 

स्वर्गीय मीरा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए बंदर बगीचा स्थित पथ निर्माण मंत्री आवास पर रखा गया है। उनको श्रद्धांजलि देने वालो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,विस अध्यक्ष विजय सिन्हा, विप सभापति अवधेश नारायण सिंह, उद्दोग मंत्री शाहनवाज हुसैन, विधायक नंद किशोर यादव सहित कई गणमान्य तथा विशिष्ट अतिथियों का आना जारी था। 

सोशल मीडिया के जरिये अपने शोक संदेश में मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि माँ मेरी ताकत भी थी और मेरी कमजोरी भी, संघर्ष करने की प्रेरणा हमेशा माँ से मिलती रही,भले आप हमें छोड़ कर दूर चली गयी लेकिन हमारी यादों में आप हमेशा रहोगी।

Suggested News