बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ परिवहन निगम की 9 नई बसों का शुभांरभ, पटना से राजगीर के लिए भी शुरु हुई बस सेवा

पथ परिवहन निगम की 9 नई बसों का शुभांरभ, पटना से राजगीर के लिए भी शुरु हुई बस सेवा

PATNA: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 9 नई बसों का शुभारंभ गुरुवार को परिवहन विभाग मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से चार नई एयरपोर्ट एक्सप्रेस बसों का परिचालन शुरु किया जा रहा है। पुरानी एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस को हटा कर नई बसें लायी गई है। इसके साथ ही गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन के लिए पांच नई बसें शुरु की जा रही है। 

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से राजगीर मार्ग में भी बसों का परिचालन शुरू किया गया है। गुरुवार से पटना से राजगीर के लिए दो बस शुरु की जा रही है। यह प्रतिदिन चलेगी। यह गांधी मैदान से खुलेगी और मीठापुर, दनियावां, हिलसा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, छविलापुर होते हुए राजगीर जाएगी। इस रुट में पहले बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बिहारशरीफ तक ही बसों का परिचालन किया जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस मार्ग संख्या 100 पर पहले एक बस थी और मार्ग संख्या 200 पर दो बस थी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस मार्ग संख्या 100 पर अब दो बसों का परिचालन किया जाएगा। इस तरह से अब हर दिन एयरपोर्ट से कुल 4 एयरपोर्ट एक्सप्रेस बसों का परिचालन किया जाएगा। 

5 नई बस को मार्ग संख्या 111 ए गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन वाया वेली रोड के लिए शुरु किया जा रहा है। मार्ग संख्या 100 एयरपोर्ट एक्सप्रेस- एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया चितकोहरा फ्लाईओवर, गर्दनीबाग, आर ब्लाॅक, मीठापुर के लिए दो बसें और मार्ग संख्या 200 एयरपोर्ट एक्सप्रेस - एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया शेखपुरा मोड, चिड़ियाघर, सचिवालय, इन्कम टैक्स, आर ब्लाॅक, पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, विस्कोमान भवन के लिए दो बसों का परिचालन किया जा रहा है। 

बस का किराया और समय 

मार्ग संख्या 111 ए-   गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन वाया विस्कोमान भवन, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन, आर ब्लाॅक, इनकम टैक्स, हड़ताली मोड़, सचिवालय, ललित भवन, चिड़ियाघर, आईजीआईएमएस आशियाना मोड़, जगदेव पथ, गोला रोड, सगुना मोड़ पर चल रही है। 

मार्ग संख्या 100- एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया मीठापुर और मार्ग संख्या 200 एयरपोर्ट से गांधी मैदान वाया बेली रोड के लिए न्यूनतम किराया 30 रुपया और अधिकतम किराया 50 रुपया। सुबह 6 बजे से विमान के समय के अनुरुप खुलती है।

मार्ग संख्या 111 ए- गांधी मैदान से दानापुर रेलवे स्टेशन वाया बेली रोड के लिए न्यूनतम किराया 05 रुपया और अधिकतम किराया 17 रुपया है। यह सुबह 6 बजे से हर 10 मिनट के अंतराल पर पटना एयरपोर्ट से खुलती है। 

गांधी मैदान से राजगीर वाया मीठापुर, हिलसा, इस्लामपुर के लिए न्यूनतम किराया 6 रुपया और अधिकतम 107 रुपया है। गांधी मैदान से सुबह 9.30 बजे, 10.00 बजे, 04.30 बजे और 05.00 बजे शाम में खुलेगी। है। राजगीर से सुबह 6 बजे, 6.30 बजे, दोपहर 1.00 बजे और दोपहर 01.30 बजे खुलेगी।

इस मौके पर पथ परिवहन निगम के प्रशासक अमरेंद्र प्रसाद सिंह , एयरपोर्ट निदेशक बीसीएच नेगी, विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह आदि उपस्थित थे। 

Suggested News