बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिगड़ते रिश्ते: पति के अवैध संबंध से परेशान महिलाओं में इजाफा, 43 प्रतिशत महिलाएं पहुंच रही हैं महिला थाना

बिगड़ते रिश्ते: पति के अवैध संबंध से परेशान महिलाओं में इजाफा, 43 प्रतिशत महिलाएं पहुंच रही हैं महिला थाना


पटना... महिला थाने में वैसे तो दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, बलात्कार, प्रेमी-प्रेमिका जैसे मामले काफी तेजी से आते हैं। लेकिन इन दिनों पति-पत्नी का दूसरे के साथ अवैध संबंध को लेकर मारपीट, घर से निकाले जाने व तलाक होने के संबंध में अधिक मामले आ रहे हैं। महिला थाने में पिछले डेढ़ साल में दर्ज करीब 1030 मामलों में से तकरीबन 436 शिकायतें यानी 43 फीसदी महिलाएं अपने पति का दूसरी महिला से संबंध होने के शक को लेकर थाने पहुंच रही हैं। 

ये हैं पत्नियों की शिकायत

ऽ    मायके के नाम पर ताना देते हैं पति 

ऽ    प्रिवार वालों की सुनते हैं, मेरी हर बात टाल जाते हैं

ऽ    फोन पर न जाने किस-किस से बात करते हैं

ऽ    ब्हन के लिए नियम अल व पत्नी के लिए अलग क्यों 


ये हैं पतियों के आरोप

ऽ    मता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाती हैं

ऽ    घर में घुसते ही मांगों का अंबार लगा देती हैं

ऽ    फोन हाथ में पड़ते ही सभी नंबर शक के घेरे में आ जाते हैं 

ऽ    छोटी-छोटी बातों पर मायके जानी की धमकी देना

म्हिला थाना प्रभाारी आरती जायसवाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह एक-दूसरे की बात नहीं सुनना है। एक-दूसरे पर शक में रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। थाने में पहुंचने वाले दंपतियों के मामले में अधिकांश पत्नियों को अपने पति पर संदेह रहता है, जबकि पतियों की एक ही शिकायत है कि मायके के कारण झगड़े होते हैं। वहीं अधिकांश रिश्तों को काउंसेलिंग से बचाया जाता है।





Suggested News