बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति की मौत के 15 दिन बाद ससुराल वालों ने पत्नी को दे दिया जहर ... सामने आया पैसे का लालच...

पति की मौत के 15 दिन बाद ससुराल वालों ने पत्नी को दे दिया जहर ... सामने आया पैसे का लालच...

पटना : पैसे के लालच में इंसान कभी कभी कुछ ऐसा कदम उठाया था इसके बाद उसे पछताने के सिवा और कोई रास्ता नहीं मिलता। कुछ इसी तरह का मामला बांका में देखने को मिला जहां पति की मौत के बाद पत्नी को जहर देकर मार दिया गया क्योंकि पति के नाम पर बीमा था और उस बीमा का 15 लाख रुपया मिलनख था। इसी लोभ के वजह से पत्नी को  जहर दे दिया गया। हालांकि इस मामले में महिला के मायके वाले ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और सभी फरार चल रहे हैं

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात धोरैया थाना के शासन गांव में यह घटना घटी। मृतका ललिता देवी (29 वर्ष) की हत्या ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति स्व. मन्नू कुमार की बीते एक माह पूर्व भलजोर बार्डर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतका पति ट्रक चालक था।व़ह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके हत्‍या के बाद पत्‍नी को बीमा की राशि मिलने वाली थी जिस पर उसके ससुराल वालों की बुरी नजर लगी हुई थी


वहीं शनिवार की देर रात हत्या के बाद मृतका के भाई गिरिडीह चतरो निवासी गोपाल दुश्वबंधी ने ससुराल पक्ष के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। गोपाल ने बताया कि बीते एक माह पहले उनके बहनोई की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही बहन पर ससुराल वालों ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। पति के बाहर रहने पर भी हमेशा सास, ससुर व भैसुर मारपीट करता था।

गोपाल ने बताया कि बहनोई की हत्या के बाद इंश्योरेंस के पंद्रह लाख मिलने वाले थे। जो उनकी बहन को मिलना था। उसी पंद्रह लाख के लालच में सभी ने उसकी बहन को जहर खिलाकर मार दिया। इधर सलिता को तीन बच्चे भी है। गोपाल ने बताया कि सलिता को मारने में मीना देवी, संतोष प्रसाद राय, छोटू राय, श्रवण राय, मुकेश राय, झूलन देवी, नंदनी देवी, संगीता कुमारी, संजीत शर्मा शामिल है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश्वर राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक गोपाल शरण ने किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। मृतका के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


Suggested News