बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

ARA : मंगलवार की शाम सदर अस्पताल आरा मे उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब डिलीवरी कराने आई एक महिला की इलाज के क्रम मे सदर अस्पताल मे मौत हो गई। बताया जा रहा है की नवादा थाना क्षेत्र की रस्सी बगांन की रहने वाली 25 वर्षीय गुड़िया देवी पति धनजी चौधरी को बच्चा होने वाला था। 

इसी क्रम में परिजनों ने गुड़िया देवी को सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग मे भर्ती कराया था। जहाँ अस्पताल मे मौजूद डॉक्टर ने मरीज गुड़िया देवी को देखने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर करने की बात कही। लेकिन गुड़िया देवी के परिजनों का आरोप था की डॉक्टर की लापरवाही के कारण इलाज के क्रम मे ही महिला की मौत हो गई थी। 

लेकिन डॉक्टर के द्वारा हम लोगो को बताया नही गया। जब महिला की मौत हो गई। तब आनन फानन मे डॉक्टर ने महिला की स्थिति नाजुक बताते हुए पटना रेफर करने की बात कही। जिसपर परिजनों ने जब महिला के पास गया तो महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद एका एक परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा और अस्पताल मे जम कर बवाल किया। जिसके बाद पूरे अस्पताल मे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। वही दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह महिला के परिजनों को समझाने बुझाने  का प्रयास किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नही थे। 

परिजनों का आरोप था की डॉक्टर के द्वारा हम लोगो से पैसा की मांग किया जा रहा था। लगातार कहा जा रहा था की पैसा देने पर  मरीज का अच्छा से इलाज किया जायेगा। हम लोग पैसा नही दिए इस लिए मरीज के इलाज में लापरवाही की गयी। फिर हाल पुलिस मौके पर पहुँच आक्रोशित लोगो को समझाने बुझाने के बाद दोषियों पर कारवाई करने का भरोसा दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News