बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजेश सिंह का पाटलिपुत्र में जनसंपर्क जारी, सोमवार को कई गांवों का दौरा कर जनता से मांगा समर्थन

राजेश सिंह का पाटलिपुत्र में जनसंपर्क जारी, सोमवार को कई गांवों का दौरा कर जनता से मांगा समर्थन

PATNA :  पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच लड़ाई में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह तीसरा कोण बनाने में जुटे हैं। राजेश सिंह पाटलिपुत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। सोमवार को राजेश सिंह अपने समर्थकों के साथ पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के के दर्जनों गांवों का आज दौरा कर जनता से समर्थन मांगा।

राजेश सिंह ने कहा कि वे पाटलिपुत्र में अपने समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है उनका आशीर्वाद लेने वे आए हैं। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र के कई गांवों का आज भी विकास नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने यहां की जनता को ठगने का काम किया है। पीएम मोदी की रैली को लेकर भी राजेश सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।


Suggested News