बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के आशियाना नगर में मूल रुप से वैशाली जिले के रहने वाला एक परिवार किराए के मकान में रहता है। उसी परिवार के एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपनी हवश का शिकार बनाया है। 

आरोपी का नाम संतोष कुमार है और वह लेबर का काम करता है। इस बावत पीड़ित परिवार की ओर से राजीव नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इधर पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के गिरफ्तारी के बाद से उनके उपर केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर धमकी दी जा रही है। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News