बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी अभी : पटना सिटी में गंगा नहाने गए दो युवक डूबे...

अभी अभी : पटना सिटी में गंगा नहाने गए दो युवक डूबे...

पटना सिटी : अभी अभी खबर है कि गंगा में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। अभी तक एक युवक बरामद नहीं किया जा सका है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी के कंगन घाट पर दो युवक नहाने के लिए गए थे। कंगन गंगा घाट पर स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। घाट पर अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी पर पानी का बहाव तेज था। जिसके कारण दोनों डूब गए।

डूबे हुए दोनों युवकों की पहचान सोनू कुमार औऱ बिटटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों पटनासिटी के धबलपुरा और नखास पिंड के रहने बाले बताए जाते है। मौके पर परिजनों सहित स्थानीय लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस और NDRF की टीम भी मौके पर पहुच गयी, जिसके खोजबीन के बाद एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया है तथा दूसरे की खोजबीन जारी है।

Suggested News